Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

15 अप्रेल से न्यायालया के समय में होगा परिवर्तन

झुंझुनू, (29 फरवरी 2024)। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के निर्देशानुसार उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों में 15 अप्रेल 2024 से 30 जून 2024 तक ग्रीष्मकाल का समय निर्धारित किया गया है। जिला एवं सेशन न्यायालय के प्रोटोकॉल कम प्रशासनिक अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय में न्यायालय समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक वहीं कार्यालय का समय प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित रहेगा। इसी प्रकार अधीनस्थ न्यायालय में न्यायालय का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा कार्यालय का समय प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.