Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (29 फरवरी 2024)। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सिंघाना ब्लॉक कार्यालय द्वारा ई-गवर्नेन्स की बेहतर सुविधा देने के लिए फरवरी माह में सिंघाना ब्लॉक में संचालित 21 ई-मित्रो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 02 कियोस्कों पर अनियमितता पाई गई। जिनमें फ्रेन्डस ई-मित्र गाडाखेड़ा व बबली ई-मित्र ठींचोली, घरड़ाना खुर्द पर कॉ-ब्राण्डेड व निरीक्षण रजिस्टर नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया। नियत समय में संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं करनें की स्थिति में नियमानुसार पेनल्टी आरोपित की जावेगी। निरीक्षण दल में प्रोग्रामर विजेन्द्र कुमार सैनी, ललित कुमार, सुनिल कुमार व कुलदीप स्वामी शामिल रहे।