Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं (8 मार्च 2024)। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र झुंझनूं द्वारा कलश व शिव संदेश यात्रा को श्री गोपाल गोशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। कलश यात्रा लावरेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर मुख्य मार्गो से होती हुई मोदियों की जाव स्थित ब्रह्माकुमारी उप सेवा केन्द्र पहुंची। महाशिवरात्रि जयंती समारोह और महिला दिवस झुंझुनूं ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र संचालिका राजयोगिनी अमृत दीदी की अध्यक्षता मे मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर सुशिल शर्मा, डाक्टर धर्मवीर, कमल डालमिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अमृत दीदी ने शिव ध्वज फहराकर सभी को अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए गुणों के सागर परमात्मा शिव से अपना संबंध जोड़ने की बात कही और कहां सुख शांति पवित्रता सद्भावना सहयोग की भावना यह हमारे अपने ही गुण है, जिसे आज हम भूल चुके हैं, तो परमात्मा शिव, इस धरा पर आकर, हमें फिर से स्मृति दिला रहे हैं कि समय को पहचान कर परमात्मा से अपना सम्बन्ध जोड़े। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी। मंच का कुशल संचालन परमेश्वर हलवाई ने किया। बी.के साक्षी बहन ने मेडिटेशन करवाया। इस मोके पर महेश बसावतीया, भवर लाल, सुनील, पूर्व सूबेदार रामनिवास नुनीया, पूर्व सूबेदार शिशराम, बीके रतन लाल, महेन्द्र, विनोद, लालचंद सैनी आदि मौजूद रहे।