Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

सूरजगढ़, (21 जून 2025)। आज आकाश निःशुल्क योग केंद्र सूरजगढ़ में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि गुरूजी प्रीतम सिंह खुगांई के निर्देशन में योग शिक्षक सत्येन्द्र नेहरा ने योग एवं आसन करवाये। योगाचार्या सुदेश ने योग से होने वाले लाभ एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि डाक्टर हवासिंह अहलावत, सुबेदार राजमल, ओमप्रकाश भुडनपुरिया, हेमन्त लुनायच, महताब सिंह भापर थे। कार्यक्रम में सभी साधकों ने लगातार योग एवं आसन करने की प्रतिज्ञा की। इस अवसर पर विपिन देवता, संदीप खीचड़ जनता केन्टीन, बबिता खीचड़, सरिता लुनायच, सुमन नेहरा, गितिका गोयल, नक्ष, सुनिता लोहान, मीरा देवता, मीरा नेहरा, बाबुलाल बड़गुजर, जगतसिहं नेहरा, पुनम शर्मा, आशा डाबला, किरण शर्मा, आशा डाबला आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.