Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजेश खरड़िया बने राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ झुंझुनू के जिला अध्यक्ष राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ (रेस्मा) की ओर से राजेश खरड़िया को संगठन का झुंझुनू जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सूरजगढ़ (11मार्च 2026)।राजेश खरड़िया बने राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ झुंझुनू के जिला अध्यक्ष राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ (रेस्मा) की ओर से राजेश खरड़िया को संगठन का झुंझुनू जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व शिक्षक नेता जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि राजेश खरड़िया महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बेरला में शिक्षक हैं और वह लंबे समय से शिक्षा जगत और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। संगठनात्मक स्तर पर वे शिक्षकों के अधिकार, पदोन्नति, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों और शिक्षा नीतियों से जुड़े विषयों पर मुखर रूप से अपनी बात रखते रहे है जिसके कारण उन्हें झुंझुनू जिले के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। जिला अध्यक्ष बनने के बाद राजेश खरड़िया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षकों की एकजुटता, लंबित मांगों का समाधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सकारात्मक संवाद को आगे बढ़ाना रहेगा। रेस्मा के नए जिला अध्यक्ष के रूप में उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे शिक्षक समाज को संगठित कर एक मजबूत और प्रभावी मंच प्रदान करेंगे। खरड़िया ने बताया कि प्राथमिकता संगठन को ब्लॉक स्तर से राज्य स्तर तक मजबूत करना है, ताकि लाखों कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं की आवाज सरकार तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि यह संगठन प्रदेश के समस्त कर्मचारी वर्ग और बेरोजगार युवाओं के अधिकारों के लिए भी संघर्ष करेगा। खरड़िया ने जोर दिया कि संगठन न्याय की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं और कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.