Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- श्रीगंगानगर-सादुलशहर सड़क का अलाइन्मेंट होगा सीधा – राज्य सरकार एवं भारतीय रेल के मध्य होगा 2.418 हैक्टेयर भूमि का आदान-प्रदान
खतरनाक घुमाव को हटाते हुए सड़क का अलाइनमेंट सीधा किया जाएगा - 2.81 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीन सड़क का निर्माण
जयपुर, 27 दिसम्बर। राज्य सरकार प्रदेश की सड़कों को यातायात की दृष्टि से और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीगंगानगर-सादुलशहर राज्य राजमार्ग-7B का अलाइनमेंट सीधा कर खतरनाक घुमाव़ को हटाने के लिए नवीन सड़क के निर्माण को मंजूरी दी है। साथ ही गहलोत ने उक्त कार्य के लिए भारतीय रेलवे से भूमि का अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की है।