Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

युवा करेंगे तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का सपना साकार

जयपुर (11 दिसम्बर 2023 ) – भारत में प्रतिदिन लगभग 3500 और राजस्थान में 200 मौतें तंबाकू के उपभोग एवं तंबाकू जनित रोगों की वजह से लोग  मौत का ग्रास बन जाते हैं। हमारे प्रदेश में 70 फीसदी मोतें गैर संक्रामक रोगों की वजह से होती है इन मौतों  पर अंकुश लगाने व तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत की परिकल्पना को साकार करने के लिए स्थानीय होटल तीज  जयपुर  में नेहरू युवा केंद्र, एसआरकेपीएस एवं द यूनियन के सहयोग से युवाओं के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया

कार्यशाला को संबोधित  करते हुए  जिला युवा अधिकारी जयपुर हर्षित खंडेलवाल ने कहा  कि हम नेहरू युवा केंद्र के युवा तंबाकू के दुष्परिणामो के बारे में गावों में जा कर बताएंगे  एवं तंबाकू मुक्त गांव  व ग्राम पंचायत के सपने को टीम के साथ मिलकर साकार करेंगे उन्होंने कहा की गांवों में तंबाकू मुक्त पीढ़ी बनाने का प्रयास किया जाएगा ।

कार्यशाला की प्रारंभ  में एसआरकेपीएस के प्रतिनिधि  राजन चौधरी ने तंबाकू के  दुष्परिणामों  की जानकारी देते हुए तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत  बनाने के लिए सूचकांकों के अनुसार कार्य करने पर बल दिया उन्होंने बताया कि नेहरू युवा मंडल के  युवा स्थानीय  जिला तंबाकू नियंत्रण सेल एवं ग्राम स्तर पर गठित समितियां की मदद से तंबाकू नियंत्रण के प्रयासों को  सफल बना सकते ।

राजस्थान कैंसर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने युवाओं को तंबाकू मुक्त घर, गांव एवं  ग्राम पंचायत बनाने पर जोर देते हुए कहा की नेहरू युवा मंडलों के युवक सबसे पहले नई पीढ़ी को तंबाकू से दूर रखने का कार्य करे।

संस्था के राज्य समन्वयक हिरेन्द्र सेवदा ने कोटपा 2003 की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए गांवो में कोटपा की पालना का प्रभावी क्रियान्वयन करवाने पर जोर दिया ।

कार्यशाला के अंत में जानकी रक्षा फाउंडेशन की सचिव ममता वर्मा ने तंबाकू से  महिलाओं पर दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

कार्यशाला में 40 ग्राम पंचायतों के नेहरू  युवा मंडलों  के अध्यक्षों ने भाग लिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.