Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़, (10 अप्रेल 2025)। जगतसिहं नेहरा के प्लाट रेलवे लाइन के पास, बुहाना रोड़ सूरजगढ में , आकाश योग केंद्र सूरजगढ़ के नेतृत्व में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। पांच दिवसीय योग शिविर के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद सोनी, अशोक कटेवा व चुरू पूर्व पतंजलि अध्यक्ष रणसिंह उपयोगी जैतपुरा (चुरू)तथा विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापिका पारूल काजला, महेश कानोडिया थे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने योग से होने वाले शारीरिक मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया एवं योग कक्षाओं के लिए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया। कार्य क्रम में रणबीर सिंह पुनिया, मुनेश पुनिया तथा महेश कानोडिया ने ट्रेक सूट देकर सुदेश खरड़िया का सम्मान किया। शिविर के आयोजक डाक्टर प्रितम सिहं खुगांई ने बताया कि योग कक्षाएं नियमित रूप से लगातार चलती रहेंगी। अध्यक्षता कर रहे जगदेव सिंह खरड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा अधिक से अधिक लोगों को नियमित योग कक्षाओं से जुड़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर राजेंद्र काजला, नवीन काजला, जगतसिहं नेहरा, केप्टैन राजमल कटारिया, गुंजन कटारिया, सरिता लुनायच, सुनिता लोहान, किरण शर्मा, कोमल काजला, सुनिता काजला, सुचिता कानोडिया, ओमप्रकाश भुडनपुरिया, रेणु भुडनपुरिया, ओमप्रकाश नायक, विशाल कुमावत, सुमन भालोठिया, मीरा देवता, लीला, सन्तोष, सत्य प्रकाश सिरसला, डाक्टर संतोष भारद्वाज प्रेम सुनिल नेहरा,पुर्व बैंक मैनेजर बाबूलाल बड़गुजर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।