Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सुरजगढ़, (16 जनवरी 2024)। जैसा कि आप सबको ज्ञात है कि हमारे जिले में भूमिगत जलस्तर लगभग उतर चुका है। 50% कुओं का पानी खत्म हो चुका है। शेष टु वैल भी तीन चार साल में सूख जायेंगे। कुओं के बन्द होने से किसान, मजदूर एवं व्यापारी बर्बाद हो जायेंगे। वर्तमान आय के हिसाब से सबके खर्चे बहुत बढ गये हैं। जो कम नहीं हो पा रहे हैं। इससे अराजकता व अपराध बढ रहे हैं। अतः एक मात्र उपाय नहर का है। यमुना नदी से नहर लाने के लिए पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा राजस्थान व उत्तर प्रदेश के मध्य समझोता हो चुका है। अगर समझोता के तहत नहर का पानी झुंझुनूं सीकर चूरू में नहीं आता है तो अगले वर्ष समझोता रद्द हो जायेगा। इस स्थिति को देखते हुए पिछले 14 माह से सहीराम जी जन जागरण अभियान में लगे हुए हैं। इसी अभियान में नोरंग डांगी दो साल से सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जन जागरण अभियान में लगे हुए हैं। काफी मेहनत की है। जयपुर में धरना भी दिया है। जेल भी गये हैं। उसी अभियान के तहत कल झुंझुनूं मुख्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्व सहमति से निम्न निर्णय लिए गए। हर पंचायत कार्यालय पर एक एक दिन का धरना दिया जाये।जन जागरण अभियान चलाया जाय। किसान मजदूर एवं व्यापारियों को मिल कर एक दिन झुंझुनूं जिला पुर्णिया बन्द किया जाये। हर ग्राम पंचायत के द्वारा प्रधानमंत्री मंत्री एवं मुख्य मंत्री को यमुना से नहर लाने के लिए मांग पत्र भेजा जाये। एक दिन विधानसभा का सांकेतिक घेराव किया जाये। इन कार्यक्रमों को देखते हुए हर ब्लाक स्तर पर एक एक कोर कमेटी का गठन किया जाये। इसी के तहत सूरजगढ़ में भी एक कोर कमेटी का गठन कर जन जागरण अभियान चलाया जायेगा। इसमें आप सबका सहयोग अपेक्षित है। अगर अब हम चूक गये तो फिर कभी हमें पानी नही मिलेगा। क्यों कि पांचों मुख्यमंत्री सहमत होना बहुत ही कठिन काम है। इसलिए मोका मत चुको। सब मिलकर यह अहसास करवा दो कि झुंझुनूं जिले के नागरिक यमुना नदी से जल लेकर रहेंगे। जिससे हमें पानी मिल सके।