Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़, (21 जनवरी 2024)। आज यमुना जल हमारा हक संघर्ष समिति झुंझुनूं के आह्वान पर ग्राम स्तर पर आह्वान किया गया था।उसी आह्वान के अन्तर्गत सूरजगढ़ अनाज मण्डी में जगदेव सिंह खरड़िया के नेतृत्व में पूर्व सरपंच राजकरण भड़िया की अध्यक्षता में धरना दिया गया।घरने को सम्बोधित करते हुए वीर तेजाजी विकास संस्थान सूरजगढ़ के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने कहा कि जल ही हमारा जीवन है।जिले में 50 प्रतिशत कुओं का पानी सूख चुका है।पानी सुखते ही खेती व व्यापार बर्बाद हो जायेगा।इस विषय में पांच राज्यों के बीच यमुना जल के बटवारे पर समझोता हुआ था।जिसके अनुसार ताजेवाले हेड से झुंझुनूं जिले को यमुना नदी से नहर द्वारा 1917 क्यूसेक पानी मिलना था।जो आज तक नहीं मिला।उस समझोते में यह शर्त है कि अगर 2025 तक अगर उस पर अमल नहीं हुआ तो समझोता रद्द हो जायेगा।अब हमारे पास समय नहीं है।अब तो सिर्फ हरियाणा ही रोड़ा अटका रहा है।अगर समझोता रद्द हो जाता है तो फिर पांच मुख्य मंत्रियों को सहमत करना बड़ा मुश्किल होग।अब कड़ी से कड़ी मिली हुई है। केन्द्र, हरियाणा व राजस्थान में एक ही पार्टी का शासन है।अब नहीं तो कभी नहीं।यह आन्दोलन हर गांव ढाणी तक पहुंचा कर सरकार पर दबाव बनाया जायेगा वह जन प्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं से मिलकर भी सहयोग करने का प्रयास किया जायेगा। धर्मपाल गांधी ने कहा कि जन जागरण के लिए एक अभियान चलाना पड़ेगा।कार्यक्रम का संचालन पप्पू चौधरी ने किया।इस अवसर पर पूर्व सरपंच बलबीर राव, महावीर ji सिंघल, कांशीराम सिंघल,फुलाराम जांगिड़,रतनसिहं, खरड़िया, नेतराम, महेश कुमार, मुकेश कुमार स्वामी, आदर्श समाज समिति इण्डिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, राजेन्द्र फोजी, प्रताप सैन, जयसिंह भाम्बू,प्र अ राजपाल फोगाट, मोतीलाल डिग्रवाल,आदि उपस्थित थे।