Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आमजन में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए कार्य किया जाए- राज्यपाल मिश्र

सिरोही पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने संविधान उद्यान का भ्रमण किया

जयपुर, (23 अगस्त 2023)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान सिर्फ कानून, राजनीति और लोक प्रशासन से जुड़े लोगों का ही विषय नहीं है, आमजन को भी संविधान के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने संविधान से जुड़ी संस्कृति के लिए आमजन में जागरुकता लाने का आह्वान किया है।

राज्यपाल मिश्र बुधवार को राजभवन में सिरोही पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संविधान को उसके 22 भागों में वर्णित प्रावधानों से समझा सकता है। संविधान उद्यान में इसे ही सरल और कलात्मक रूप में प्रदर्शित कर समझाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के नेतृत्व में अलग-अलग देशों के संविधानों, देश की प्राचीन लोकतांत्रिक परम्पराओं आदि का विषद अध्ययन करने के बाद संविधान का निर्माण किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संविधान की संस्कृति से अवगत कराते हुए कहा कि स्व. नंदलाल बोस सहित कई सुप्रसिद्ध कलाकारों ने संविधान की मूल प्रति में चित्र उकेरे।

विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि संविधान जागरण के बारे राज्यपाल मिश्र द्वारा अभिनव और ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को संविधान उद्यान देख कर संविधान को सुरुचिपूर्ण ढंग से समझने का अवसर मिला है।

सिरोही पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने संविधान उद्यान और राजभवन भ्रमण के अपने अनुभव भी इस अवसर पर साझा किए। इससे पहले, उन्होंने संविधान के साकार रूप को चित्रित करने वाले राजभवन स्थित संविधान उद्यान का अवलोकन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.