Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस जे.के.रांका का स्वागत अभिनंदन

झुंझुनू (25 नवंबर 2024)। राजस्थान हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस जे.के.रांका का झुंझुनू आगमन पर सर्किट हाउस में स्वागत अभिनंदन किया गया। विदित है कि बाकरा रोड स्थित जीबी मोदी विद्या मंदिर में जीबी मोदी स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जस्टिस रांका के आने पर सर्किट हाउस में जीबी मोदी विद्या मंदिर के सचिव श्रवण केजडीवाल, जीबी मोदी पब्लिक स्कूल के सचिव दिनेश अग्रवाल, सीए पवन केडिया एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान द्वारा उनकी अगवानी करते हुए उनका माल्यार्पण के साथ दुपट्टा ओढ़ाकर श्री राम मंदिर अयोध्या का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बाबूलाल पंसारी एवं जिला झुंझुनू सेशन कोर्ट के प्रोटोकॉल अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.