Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

MLA विक्रम जाखल की अनदेखी के बाद हंगामा:यमुना जल को लेकर आभार जताने वालों की सूची से नाम गायब; समर्थक बिफरे

झुंझुनूं, (30 जून 2026)।यमुना जल परियोजना के नए एमओए (MoA) को लेकर जयपुर में मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया गया। आभार जताने के लिए झुंझुनूं के भाजपा नेता-कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। मंच से भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि सीएम का आभार जताने वाले नेताओं के नाम ले रही थी। इस दौरान उन्होंने नवलगढ़ से भाजपा विधायक विक्रम सिंह जाखल का नाम नहीं लिया। इस पर जाखल के समर्थक बिफर गए।

विधायक के समर्थकों ने कार्यक्रम स्थल पर ही विरोध जताना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि विक्रम जाखल ने भी मंच पर जाने से इनकार कर दिया। इससे आयोजन स्थल पर असहजता स्थिति पैदा हो गई।

झुंझुनू जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी बयान देते हुए

यह था पूरा घटनाक्रम

यमुना जल परियोजना के एमओए के बाद मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए झुंझुनूं भाजपा के नेता-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि कर रही थीं।

संबोधन के लिए मंच से सूची के अनुसार अन्य नेताओं के नाम पुकारे गए लेकिन नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल का नाम नहीं लिया गया। इस बात से विधायक के साथ पहुंचे सैकड़ों समर्थक आक्रोशित हो गए। समर्थकों का आरोप था कि जिन नेताओं का कद या कार्यक्रम में योगदान विधायक से कम है, उनके नाम सूची में ऊपर थे, लेकिन क्षेत्र के विधायक को नजरअंदाज किया गया।

देखते ही देखते समर्थकों ने विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया और कुछ समर्थक कार्यक्रम स्थल से बाहर भी आ गए।

नवलगढ़ विधायक के समर्थक कार्यक्रम छोड़ सड़कों पर उतर गए।

विधायक ने भी जताई नाराजगी, मंच पर जाने से किया इनकार

 सूची में नाम न होने से आहत विधायक विक्रम सिंह जाखल ने खुद भी इस घटनाक्रम पर नाराजगी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए विधायक ने मंच पर जाने से स्पष्ट इनकार कर दिया और कुछ देर तक अपने समर्थकों के बीच ही कार्यक्रम स्थल पर खड़े रहे। उनके इस कदम ने समर्थकों के गुस्से को और अधिक हवा दे दी।

हालांकि, बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्थिति को संभाला और विधायक विक्रम सिंह जाखल से समझाइश की। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और स्थिति सामान्य हो पाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.