Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़,(25 नवंबर 2024)। जाने-माने बास्केटबॉल कोच रामस्वरूप सैनी को ग्रामीण महाविद्यालय सीकर ओर से सम्मानित किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को शानदार कोचिंग देने व उत्कृष्ट रैफरी के लिए महाविद्यालय की ओर से माल्यार्पण कर साफा पहनाकर व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि सैनी ने अब तक लक्षमनगढ के काफी खिलाडियों को बास्केटबॉल की कोचिंग दी है । उक्त खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपने खेल का उम्दा प्रदर्शन कर नाम रोशन कर चुके हैं।