Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू,(25 नवंबर 2024)। शेखावाटी सन्देश अखबार की ओर से झुंझुनूं की प्रगति के लिए रविवार को प्रवासी मातृभूमि के लिए समय और धन दोनों का इन्वेस्टमेंट करें विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। झुंझुनूं एकेडमी में आयोजित विचार गोष्ठी में शेखावाटी संदेश के संरक्षक डाॅ दिलीप मोदी ने विचार गोष्ठी के बारे में बताते हुए कहा कि झुंझुनूं के विकास के लिए झुंझुनूं के प्रवासियों को आगे आना होगा। यहां के उद्योगपति काफी साल पहले महानगरों में जाकर बस गए तथा वहां पर अपना व्यवसाय शुरू कर किया और वहां के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब समय आ गया है कि वे यहां पर इन्वेस्ट करें ताकि झुंझुनूं के विकास को भी गति मिल सके। खासकर प्रवासी युवाओं को इस बार यहां पर इन्वेस्ट करने के बारे में सोचना होगा। उन्होंने कहा कि युवा यहां आने से कतराते हैं इसके पीछे कारण है कि उन्हें लगता है कि झुंझुनूं अब भी पहले जैसा ही पिछड़ा हुआ है। अब झुंझुनूं काफी बदल गया है। हर सुविधा झुंझुनूं में मिल रही है। यहां पर उद्योग धंधे लगाने की काफी संभावनाएं है। सरकार भी उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों का सहयोग कर रही है। विनोद गाडिया मुम्बई ने कहा कि किसी भी विकास यात्रा का जन्म विचार से होता है़ लेकिन हमें केवल विचार करने तक ही सीमित नहीं रहना है, उस विचार को मूर्त रूप देना होगा। झुंझुनूं में कई उद्योग लगाए जा सकते हैं। झुंझुनूं में उद्योग लगाने के लिए युवाओं को जोड़ना होगा। उन्हें कैसे जोडे इस पर विचार करना होगा। युवाओं की सोच और हमारी सोच में काफी फर्क है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चोबदार ने नए व्यापार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को झुंझुनूं से बाहर महानगरों में अच्छा स्कोप दिखाई देता है, जिससे उनका पलायन हो रहा है, हमें युवाओं को समझाना होगा कि अब झुंझुनूं में भी काफी स्कोप है, उनका पलायन रोकना होगा। विचार गोष्ठी में ताराचंद गुप्ता, सीए पवन केडिया, डॉ डीएन तुलस्यान, एसके केजडीवाल, कैलाश सिंघानिया, नरेद्र वर्मा, अमित जगनानी, एडवोकेट नीरज शर्मा, सीए मनीष मित्तल, आशतोष मोदी, डा ममता जालान, संपत चुडेलेवाला, शिवचरण हलवाई, प्रमोद खंडेलिया, नेमीचंद अग्रवाल, सीए जिम्मी मोदी, राजेश ढेडिया, आनंद टीबडा, बंटी राणासरिया, अजीत राणासरिया, नारायण प्रसाद जालान, राजकुमार तुलस्यान, पवन केजडीवाल, दीनबंधु जालान मुम्बई, मुम्बई, एडवोकेट महेश शर्मा, सत्यदेव दडिया, राजेश केजडीवाल, रघुनाथ पोदार, रोहिताश्व बंसल, संजय टीबडा, श्याम सुंदर टीबडा, सुरेंद्रजीत सिंह शेखावत, अंजनी जालान, जगदीश मोदी मुम्बई, अनिल केजडीवाल, राधेश्याम ढढारिया, जयपुर झुंझुनूं एकेडमी छात्रावास निदेशक कुरडाराम धींवा, झुंझुनूं एकेडमी प्राचार्य रविशंकर शर्मा, कालूराम तुलस्यान आदि ने विचार व्यक्त किए।