Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

सीकर, (9 मार्च 2026)। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई।

जिला कलेक्टर शर्मा ने निर्देश दिए कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं का संतुष्टि स्तर बढ़ाया जाए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जिले में लू एवं ताप के मध्य नजर चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग सहित विद्युत, ऊर्जा एवं चिकित्सा विभाग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। एडीएम शहर भावना शर्मा ने कहा कि रिप्लाई में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।एडीएम शर्मा ने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा के दौरान लाड़ो प्रोत्साहन योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), अटल प्रगति पथ एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में ऋण स्वीकृति की प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को यूडीआईडी कार्ड कार्य में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।बैठक में आरसीएचओ डॉ. विशाल सिंह ने 14 वर्ष तक की बच्चियों के सर्वाइकल कैंसर को समाप्त करने के लिए लगाए जाने वाले एचपीवी वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग स्कूलों में अध्ययनरत 14 वर्ष की सभी बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाए।बैठक में सीईओ जिला परिषद सीकर राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, सीएमएचओ डॉ. अशोक महारिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, चिकित्सा अधीक्षक प्रियंका अमन, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग प्रिया झाझडिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.