Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्षमनगढ,(20 जुलाई 2024)। विप्र सेना का स्थापना दिवस शुक्रवार को गौड़ ब्राह्मण भवन में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना से शुभारंभ कर समारोपूर्वक मनाया गया।
समारोह में मंचस्थ वक्ताओं ने एक जाजम पर बैठेंने का संदेश दिया तथा कहा कि इससे समाज में सुधार और एकता बढ़ेगी।विप्र सेना जिलाध्यक्ष महेश शर्मा सबलपुरा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जोशी, भगवा रक्षा वाहिनी अध्यक्ष जयशंकर पुजारी, पार्षद विष्णु शर्मा, डॉ अभिषेक पारीक व डॉ मेहा पारीक बतौर मंचस्थ अतिथि उपस्थित रहे । विप्र सेना नगर अध्यक्ष सचिन माटोलिया ने स्वागत भाषण दिया इस अवसर पर विप्र सेना महिला अध्यक्ष अरुणा पाराशर, पार्षद अमित जोशी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा नगर अध्यक्ष अशोक पुजारी, दीपक पांडे, प्रकाश चंद्र शर्मा, नवीन शर्मा, राजेंद्र माटोलिया, मुकेश पाराशर, कमल तिवाड़ी, हिमांशु शर्मा, राकेश शर्मा, पर्यावरण प्रेमी अजीत सिंह छींछास, विकाश पाराशर,रजत शर्मा,नरेश पारीक, जय प्रकाश माटोलिया, मिनाक्षी शर्मा, कुसुम पारीक,हेमलता महर्षि, सुमन खंडेलवाल,मोनिका पारीक, उषा शर्मा, विनीता शर्मा, अनिता शर्मा, पूजा जोशीव गायत्री शर्मा सहित काफी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।
इस दौरान में यथार्थ फाउंडेशन के संचालक पर्यावरण प्रेमी अजीत सिंह की देख रेख में डॉ पूनम चंद जोशी के सानिध्य में रघुनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय व तोदी कॉलेज के पास पूर्णनाथजी के आश्रम में संत विकाश नाथ महाराज व आश्रम के महंत स्मृति नाथ महाराज के सानिध्य में पौधरोपण कर पर्यावरण किया। विप्र सेना महीला मोर्चा अध्यक्ष अरुणा पाराशर ने आभार जताया।