Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का समापन

बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व में होगा जिला स्तरीय समारोह 

झुंझुनूं, (4 जून 2026)। जिले में 25 मई (गंगा दशमी) से प्रारंभ हुए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का समापन शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया जाएगा। जिला स्तरीय समापन समारोह झुंझुनूं स्थित बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व में प्रातः 10 बजे आयोजित होगा।

जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचत के प्रति आमजन को जागरूक किया जाएगा। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों तथा इसके उपयोग से बचने के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

समारोह में जल संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी तथा पौधों का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत अभियान के दौरान जिलेभर में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.