Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगर पालिका बगड़ में किया विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण

झुंझुनूं, (20 जनवरी 2024)। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के प्रति लोगों का उत्साह निरंतर बढ़ रहा है। उसी कड़ी में आज नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा पहली बार मंत्री बनने के बाद जिलें के दौरे पर रहे। उन्होंने शनिवार को झुंझुनूं उपखंड की बगड़ नगरपालिका में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आमजन को संबोधित करते हुए देश एवं प्रदेश की महत्वपूर्ण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। वही उन्होंने 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री की मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के रुप में जुट जाने की अपील की। शिविर में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई गई। बगड़ गैस एजेंसी के द्वारा 101 गैस कनेक्शन जारी करने पर एंजेसी के संचालक संजय बागोरिया को सम्मानित किया गया। इस दौरान सासंद नरेंद्र खीचड़, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व सुरजगढ विधायक सुभाष पूनिया, जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुरारी लाल शर्मा, आयुक्त दिलीप मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.