Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने महावर वैश्य शिक्षक समिति एवं सेवा संघ की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई
अलवर के उद्योग, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण को आगे बढाने के लिए प्रतिबद्ध - केंद्रीय वन मंत्री श्री यादव
जयपुर, (7 फरवरी2026)। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज महावर ऑडिटोरियम में आयोजित महावर वैश्य शिक्षक समिति एवं सेवा संघ कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवीन कार्यकारिणी अपने उद्देश्यों को 1942 में स्थापना के साथ से पूरा करते हुए अलवर का नाम आगे बढाने के लिए सार्थक काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार, व्यवसाय को आगे बढाने के लिए विगत दो वर्षों में 40 से अधिक देशों के साथ व्यापार समझौते किए हैं, इससे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिली है। उन्होंने कहा कि महावर समाज उद्यमिता व सामाजिक सरोकारों के माध्यम से अपनी विशेष पहचान रखता है। अलवर में पर्यटन एवं विकास की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए निरन्तर आधारभूत संचरनाओं जैसे एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी, रेलवे स्टेशन का उन्नयन एवं नवीन बस स्टैण्ड की स्थापना के विकास के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को आगे बढाने के लिए अलवर सांसद खेल उत्सव एवं पर्यटन एवं टाइगर संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की अलवर टाइगर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है तथा आज ही सिलीसेढ में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का आयोजन भी किया गया है।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने नवीन कार्यकारिणी के गठन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में अलवर को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए निरन्तर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महावर समाज शिक्षित, मेहनती एवं सामाजिक कार्यों से जुडा हुआ समाज है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड मां के नाम अभियान’ जन-जन का अभियान बन गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का लालन-पालन कर उसको बडा करती है उसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढी को पर्यावरण संरक्षण की सौगात मिलेगी।
इस अवसर पर गोंडा विधायक अजय महावर सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।