Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रभावी टीका प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला

जयपुर, (11 फरवरी 2026)। प्रदेश में टीकाकरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न टीकों की मांग, आपूर्ति, गुणवत्ता व प्रभावी मॉनिटरिंग के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण संस्थान (शिफू) में प्रभावी टीका प्रबंधन (ईवीएम) पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारियों, वैक्सीन स्टोर इंचार्ज सहित अन्य कार्मिकों ने सहभागिता की।

मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. अमित कुमार यादव ने बताया कि राज्य सरकार संसाधनों के कुशल उपयोग और मजबूत वितरण प्रणाली के माध्यम से अंतिम लाभार्थी तक सुरक्षित टीके पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में केन्द्रीय एवं राज्य स्तर से आपूर्ति किये जा रहे टीकों की सुगम व सुरक्षित स्टोरेज सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी टीका प्रबंधन (ईवीएम) अपनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में ईवीएम के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, गुणवत्ता मॉनिटरिंग, गेप-एनेलेसिस-आईडेंटीफिकेशन, निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला सहित अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यशाला में निदेशक आरसीएच डॉ.मधु रतेश्वर, राज्य कोल्ड चैन अधिकारी डॉ. मनीषा चौधरी व संबंधित अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.