Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

तुलस्यान बंसल सेवा सदन में द्वितीय फ्लोर पर आठ कमरों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

झुंझुनू (3 अप्रैल 2025)। सेठ धर्मदास तुलस्यान चैरिटेबल ट्रस्ट, झुंझुनू द्वारा संचालित राणी सती रोड स्थित तुलस्यान बंसल सेवा सदन में द्वितीय फ्लोर पर आठ कमरों के निर्माण कार्य का शुभारंभतुलस्यान बंसल सेवा सदन में द्वितीय फ्लोर पर आठ कमरों के निर्माण कार्य का शुभारंभ गुरुवार दोपहर 1:15 बजे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर किया गया।

ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी राजकुमार तुलस्यान, कोषाध्यक्ष उत्तम अशोक तुलस्यान, ट्रस्टी अशोक भरत तुलस्यान, आशीष मोहन तुलस्यान एवं डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने पूजा अर्चना करवाई।

जानकारी देते हुए ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण मुरारी तुलस्यान ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य का कॉन्ट्रैक्ट नितेश मोरवाल सुपुत्र राधेश्याम जी मोरवाल ठेकेदार को दिया गया है।

विदित है कि तुलस्यान बंसल सेवा सदन शहर के मध्य में रानी सती जी मंदिर के समीप स्थित है जहां ओपन ग्राउंड स्टेज के साथ एसी बैंक्विट हॉल, सात एसी कमरे, किचन के साथ, लिफ्ट की सुविधा, पार्किंग की सुविधा एवं एक बड़ा रसोई घर बना हुआ है। यह भवन शादी विवाह, मैरिज एनिवर्सरी एवं बर्थडे पार्टी, धार्मिक आयोजन कथा भागवत, शिक्षा सेमिनार आदि सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त स्थान है। उपरोक्त भवन का लोकार्पण दिसंबर 2023 में किया गया था जब से लेकर आज तक उचित शुल्क पर सभी वर्ग के लोगों के उपयोग में आ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.