Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चिड़ावा,(30 जुलाई 2024)। वर्षाजल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण की मुहिम जारी रखते हुए चिड़ावा की स्वंय सेवी संस्था रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान एंव चिड़ावा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत किठाना के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को छायादार एंव फलदार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अम्बालाल मीणा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, झुन्झुनू, विशिष्ट अतिथि चिड़ावा खंड विकास अधिकारी प्रभु दयाल दामोर, जन प्रतिनिधि बबलू चौधरी, महेन्द्र सिंह सहायक अभियंता चिड़ावा पंचायत समिति, संस्थान के जल संसाधन एंव ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा, कृषि एंव वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भटट्, हीरेन्द्र धनखड़ सरपंच प्रतिनिधी के सानिध्य में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किठाना के पावर हाउस के पास लखाना जोहड में आदर्श तालाब के चारों ओर नीम, करंज, गुलमोहर, अर्जुन आदि के 300 छायादार एवं फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। इन सभी पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और सार-संभाल की जिम्मेदारी मनरेगा और ग्राम पंचायत ने ली।
कार्यक्रम में संस्थान के क्षेत्रिय पर्यवेक्षक मानसिंह, अनिल सैनी, ग्राम विकास अधिकारी महेन्द्र राव, सुबेसिंह, एलडीसी घासीराम चावरिया, सरपंच सुलताना, बलजीत शर्मा सुलताना आदि ग्रामीणजन समस्त उपस्थित रहें।