Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
तम्बाकू विक्रेताओं को इसी माह लेने होंगे लाइसेन्स, नहीं लेने वालो पर होगी कार्यवाही – आयुक्त श्रवण कुमार
नशा मुक्त युवा व नशा मुक्त भरतपुर हमारा लक्षय - आयुक्त नगर निगम
भरतपुर,(06 मई 2025)। नगर निगम भरतपुर में आयुक्त की अध्यक्षता में एवं एसआरकेपीएस संस्था जयपुर के सहयोग से तंबाकू फुटकर विक्रेताओं एवं थोक विक्रेताओं को जारी किए जा रहे लाइसेंस के संबंध में गाइडलाइन एवं नियम आदि के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें श्रवण बिश्नोई आयुक्त नगर निगम भरतपुर द्वारा तंबाकू विक्रेताओं को जल्द से जल्द लाइसेंस लेने एवं नियमों की पालना हेतु विस्तार से समझाया गया। आयुक्त ने कहा कि इसी माह सभी तम्बाकू विक्रेता लाइसेन्स ले ले अन्यथा कार्यवाही होगी। बिश्नोई ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा से दूर रखना व नशा मुक्त भरतपुर बनाने में व्यापारी वर्ग सहयोग करे। एसआरकेपीएस के राजन चौधरी ने सभी थोक विक्रेताओं एवं फुटकर विक्रेताओं को तंबाकू से होने वाले नुकसान इससे होने वाली बीमारियां एवं कानून में क्या-क्या प्रावधान समय पर किए जा रहे हैं साथ ही सभी विक्रेताओं को लाइसेंस लेना अनिवार्य है के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। चौधरी ने तम्बाकू उत्पादों से होने वाले कचरे का सही निस्तारण कर, स्वच्छ शहर बनाने पर भी बल दिया। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भरतपुर से जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुंतल ने को कोटपा एक्ट के संबंध में विस्तार से समझाया कोटपा की धारा 4 के तहत कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान नहीं कर सकता धारा 5 के अंतर्गत किसी भी तंबाकू विक्रेता को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर रोक है धारा 6 के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु वर्ग वाले को तंबाकू पदार्थ बेचना अपराध है धारा 6b के तहत शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू पदार्थ बेचना अपराध है एवं धारा 7 बिना चित्रित चेतावनियों के तंबाकू पदार्थ के पैकेट बेचना अपराध है उक्त सभी नियमों के अंतर्गत एक से 5 साल तक की कैद एवं ₹200 से लेकर ₹10000 तक जुर्माने का प्रावधान है कार्यशाला में श्रवण बिश्नोई नगर निगम आयुक्त द्वारा सभी थोक विक्रेताओं एवं फुटकर विक्रेताओं को शपथ भी दिलाई गई उक्त बैठक में नगर निगम सेक्रेटरी विजय प्रताप सिंह आर.ओ तेजराम मीणा तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के डीपीसी पुरुषोत्तम शर्मा एवं भरतपुर जिले के समस्त फुटकर एवं थोक विक्रेता उपस्थित रहे।