Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (5 मई 2025)। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के झुंझुनूं ब्लॉक द्वारा ई-गर्वर्नेस सेवाओं में सुधार हेतु माह अप्रेल 2025 में उपखण्ड क्षेत्र झुन्झुनूं में संचालित ई-मित्रों की मासिक जांच / अधिक वसूली की जांच हेतु कियोस्कों के औचक निरीक्षण किये गये। विभाग द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर माह अप्रेल में कुल 27 कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें 01 कियोस्क पर अनियमिता पाई गई। प्रोग्रामर विनोद कुमार सैनी ने बताया कि विभागीय दिशा निर्देशों की पालना नही करने पर कियोस्क को मौके पर ही नोटिस जारी किया गया।