Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर (31 मई 2024)। राज्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की इकाई तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं एस.आर.के.पी.एस. के संयुक्त तत्वाधान में एस.एम.एस. स्टेडियम में 500 खिलाड़ियों व 40 कोच को तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए राज्य नोडल अधिकारी डॉ.एस एन धौलपुरीया ने कहा की गुटखा, पान मसाला सहित अन्य तम्बाकू उत्पाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। उन्होंने कहा की 50 प्रतिशत कैंसर रोगी तम्बाकू उत्पादों के उपभोग के कारण होते हैं। डॉ धौलपुरीय ने कहा कि युवा तम्बाकू का उपभोग नहीं करें व अन्य युवाओं को भी तम्बाकू उत्पादों से दूर करने में सहयोग प्रदान करें।
तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के अतिरिक्त परियोजना अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की इस वर्ष थीम रखी गई है की युवाओं को तम्बाकू कम्पनियो के हस्तक्षेप और प्रभाव से बचाना है इसलिए ही आज राज्य स्तर पर उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देना व खिलाड़ियों के माध्यम से युवाओं को भी यह संदेश देना की तम्बाकू जानलेवा है। उन्होंने कहा की राजस्थान में प्रतिदिन करीब 200 लोग तम्बाकू उपभोग से होने वाली बीमारियों से मर जाते हैं।
इस अवसर पर एस.आर.के.पी.एस. प्रतिनिधि राजन चौधरी ने कहा कि खिलाड़ी स्कूली बच्चों के आइडल होते हैं। इस मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि तम्बाकू उत्पाद का सेवन तो त्यागे ही, साथ में ई सिगरेट और हुक्का जैसी लत से भी दूर रहें। उन्होंने युवाओं से अपने घरों को भी तम्बाकू मुक्त बनाने की अपील की है और कहा कि शिक्षण सस्थानों को भी तम्बाकू मुक्त बनाने मे सहयोग प्रदान करें। एस.एम.एस. स्टेडियम के क्षेत्रीय खेल कूद परिषद के खेल अधिकारी भरपूर सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा सभी युवा तम्बाकू मुक्त अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। अंत में राज्य नोडल अधिकारी डॉ एस एन धौलपुरिया ने सभी को तम्बाकू मुक्त व नशा मुक्त राजस्थान की शपथ दिलाई |