Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सीकर कलेक्ट्रेट परिसर को RDX से उड़ाने की धमकी

मुख्य सचिव की मीटिंग की जगह बदली, पुलिस ने चलाया सर्चिंग अभियान

सीकर, (20 मई 2025)। आज कलेक्ट्रेट परिसर में सभागार में आयोजित होने वाली मुख्य सचिव सुधांशु पंत की बैठक से पहले सीकर कलेक्ट्रेट परिसर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली। कलेक्टर की मेल आईडी पर मेल आया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।
कलेक्ट्रेट परिसर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एक बार हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और सीकर सीओ सिटी प्रशांत किरण, डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। कलेक्ट्रेट परिसर में सभागार में आज मुख्य सचिव सुधांशु पंत की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक होनी थी। 11 बजे के करीब मीटिंग शुरू होनी थी। मीटिंग में शामिल होने के लिए ज्यादातर अधिकारी पहुंच चुके थे। लेकिन अंतिम समय पर मीटिंग की जगह परिवर्तित की गई। अब मीटिंग सीकर पुलिस लाइन में स्थित पुलिस अन्वेषण भवन में चल रही है।
सीकर कलेक्टर के निजी सहायक सर्वेश माथुर ने बताया कि ऑफिस खुलने के साथ ही सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच कलेक्टर साहब की मेल आईडी पर कलेक्ट्रेट परिसर को RDX से उड़ाने का मेल आया था। जिसके बाद कलेक्टर को अवगत करवाया गया। मेल में किसी ग्रुप का सा नाम लिखा हुआ था। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया गया है। पुलिस अब अभियान चला रही है। आज कलेक्ट्रेट परिसर में सभागार में मुख्य सचिव सुधांशु पंत की मीटिंग होनी थी। जिसे अब पुलिस लाइन में पुलिस अन्वेषण भवन में शिफ्ट किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.