Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
नववर्ष का स्वागत इस बार अनूठे ढंग से कल 31 दिसम्बर की रात को होगा
शराब की दुकान के बाहर गोल्डन मिल्क पिलाकर करेगें शुरुआत 11 शराब की दुकाने और 50 से अधिक स्थानो पर गोल्डन मिल्क पिलाया जायेगा
जयपुर, (30 दिसम्बर 2023)। संस्कृति युवा संस्था एवं सरस, राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन लिमिटेड व अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से वर्श 1995 में 31 दिसम्बर की रात को नववर्ष की शुरुआत शराब से नहीं दूध से करें, की गई थी। अब यह अभियान ना केवल जयपुर में वरन पूरे देष में प्रचारित-प्रसारित हो रहा है। अब इस अभियान में एक नया कीर्तिमान जुडने जा रहा है कि शराब की दुकान के बाहर दूध पिलाकर कल अभियान का प्रचार-प्रसार करेगें।
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पण्डित सुरेश मिश्रा ने बताया कि जयपुर से निकला हुआ यह अभियान अब पुरे देष में चल रहा है। इसलिए इस अभियान में इसबार अनूठे तरीके से शराब की 11 दूकानों को चिन्हित किया गया जिसके बाहर दूध पिलाया जायेगा और लोगो से आग्रह किया जायेगा की शराब से नाता तोडो, दूध पिकर सेहत बनाओ।
मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वर्ण पथ चैराहा मध्यम मार्ग, दीनदयाल उपाध्याय, जनता काॅलोनी, मानसरोवर, सांगानेर, मालवीय नगर, मालपुरा गेट, रामपुरा रोड,जेके लोन हाॅस्पिटल के मैन गेट के बाहर, पन्नादाय सर्किल हल्दी घाटी, भैरू सर्किल निधि स्वीट कुम्भा मार्ग, सैक्टर-8 बाजार के बीच में प्रताप नगर, सैक्टर-3 पण्डित जी चाय वाले प्रताप नगर, जोरावर सिंह गेट, बनीपार्क, आमेर रोड, सीकर रोड, झोटवाडा, जयसिंहपुरा खोर, रानी सती नगर, सिरसी रोड पर पर षराब की दूकान के बाहर दूध पिलाया जायेगा।