Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज झुंझुनू के फाउंडर स्वर्गीय घनश्याम दास जी शाह की पुण्य स्मृति में उनके परिवारजन ने बटंवाई कंबले
झुंझुनू, (30 दिसंबर 2023)। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में सर्दी के मौसम में कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत रिको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मंगलम भोग आटा फैक्ट्री में प्रातः 11:00 बजे जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज झुंझुनू के फाउंडर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास जी शाह की पुण्य स्मृति में उनके परिवारजन के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को सर्दी बचाव हेतु कंबले वितरण की गई।
इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेंद्र केडिया, अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र सिंघानिया, शुभम बंसल, अमन बंसल, बिजली बोर्ड के रिको जेईएन हरिराम सैनी, तकनीकी सहायक अनिल कुमार एवं सुभाष कुमार योगी सहित अन्य जन उपस्थित थे।
जानकारी देते हुए संस्थान के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि उन्हें सर्दी के मौसम में कंबल वितरण कार्यक्रम में सहयोग न केवल स्थानीय एवं प्रवासीजन से अपितु भारत से बाहर रहने वाले अप्रवासी भारतीयों का भी सहयोग मिलता रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष कंबल वितरण 4200 जरूरतमंद लोगों को किया गया था जबकि इस वर्ष 5000 से अधिक व्यक्तियों को कंबल वितरण होने की संभावना है।