Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पेंशन में नये पुरानों का भेद भाव नहीं हो

सूरजगढ़, (23 जून 2025)। आज पेंशनधारकों द्वारा पूर्व प्राचार्य बलबीर ठोलिया व मोतीलाल डिग्रवाल के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। उपखण्ड अधिकारी नहीं होने पर उनके पी ए सुरेश जांगिड़ को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमें निवेदन किया गया है कि नये और पुराने पेंशनधारकों में फर्क नहीं किया जाये। जिस तरह से पिछला वेतनमान लागू किया था उसी प्रकार यह वेतनमान लागू किया जाए।इस अवसर पर वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, राम ठोलिया, asi आजाद सिंह, फूलचंद फूलवारिया, सौदान सिंह, महावीर प्रसाद बाकोलिया, कन्हैया लाल बाकोलिया, राजपाल फोगाट, मोहनलाल मान, रतनलाल चेतीवाल, केशरमल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रामनिवास शर्मा, गोपीराम सौंकरिया, अशोक कुमार शर्मा, मनोहर लाल जांगिड़ सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.