Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रदेश में साइबर ठगी रोकने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर, (6 अगस्त 2024)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा साइबर ठगी को रोकने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में इसके लिए नियमित अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि भरतपुर रेंज स्तर पर जून 2024 तक विशेष अभियान ‘एन्टीवायरस’ चलाकर 127 प्रकरण दर्ज किये गए तथा 471 साइबर ठगों को डीटेन किया गया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गत पांच वर्षों में भरतपुर एवं डीग में साइबर अपराधों के दर्ज मामलों में से अधिकतर में पुलिस द्वारा एफआर लगाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस द्वारा गलत तरीके से एफआर लगाने की शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले विधायक डॉ. सुभाष गर्ग के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भरतपुर जिले में विगत पांच वर्षों (1 जनवरी 2019 से 31 दिसम्बर 2023 तक) में साइबर ठगी के कुल 175 मुकदमें दर्ज हुए हैं, इन्होंने मुकदमों का वर्षवार व थानेवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि उक्त दर्ज 175 मुकदमों में 20 व्यक्तियों के 17 लाख 30 हजार 994 रूपये की रिकवरी की गई। उन्होंने इनका वर्षवार विवरण सदन के पटल पर रखा।

सिंह ने साइबर ठगी को रोकने के लिए किये गये प्रयासों का विवरण सदन के पटल पर रखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.