Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जनजातीय तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में चिकित्सा कर्मियों के पदों को प्राथमिकता से भरा जा रहा है – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री
जयपुर, (12 फरवरी 2026)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 50 हजार कार्मिकों की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत अब तक लगभग 29 हजार राजपत्रित तथा अराजपत्रित अधिकारियों को नियुक्ति दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनजातीय तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में चिकित्सा कर्मियों के पदों को प्राथमिकता से भरा जा रहा है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री खींवसर प्रश्नकाल के दौरान सदस्य नाना लाल निनामा द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कुशल प्रबंधन से प्रदेश में नर्सिंग स्टाफ पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। उन्होंने आशवस्त किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, घाटोल के रिक्त पदों को शीघ्र ही प्राथमिता से भरा जाएगा।
इससे पहले विधायक निनामा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राजपत्रित व अराजपत्रित संवर्ग के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, घाटोल में स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों तथा एनएचएम संवर्ग के अन्तर्गत कार्यरत कर्मचरियों का विवरण सदन के पटल पर रखा।