Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, (21 मार्च 2025)। आयुर्वेद मंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार को प्रस्ताव प्राप्त होने पर जालौर के हरजी कस्बे में नवीन आयुर्वेदिक औषधालय खोलने के लिए परीक्षण कर, निर्धारित मापदण्डों की पूर्ति, बजट उपलब्धता एवं गुणवागुण के आधार पर विचार किया जाएगा।
विधायक श्री छगनसिंह राजपुरोहित के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में आयुर्वेद मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान बताया कि आयुर्वेद विभागान्तर्गत जिला जालौर में एक जिला चिकित्सालय, 3 ब्लॉक चिकित्सालय, 2 चिकित्सालय एवं 67 औषधालय संचालित हैं। उन्होंने इसका विधानसभावार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा है।