Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्यपाल ने धानक्या स्थित राष्ट्रीय स्मारक स्थल पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

राज्यपाल ने कहा, पंडित जी ने न केवल एकात्म मानववाद की मौलिक विचार दृष्टि हमें दी बल्कि अंत्योदय के विचारों से भी जन जन को जोड़ा

जयपुर, (25 सितम्बर 2024)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के धानक्या स्थित राष्ट्रीय स्मारक स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने बाद में वहां पर पंडित जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों के संग्रहालय का भी अवलोकन किया और कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन आदर्श का आलोक था।

बागडे ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने युगीन संदर्भों में भारतीय सनातन संस्कृति को आधुनिक दृष्टि दी। उन्होंने पंडित जी के साथ की यादें भी साझा की और कहा कि उनका सान्निध्य किसी महामानव के समीप रहने की अनुभूति है।

राज्यपाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद की मौलिक विचार दृष्टि ही हमें नहीं दी बल्कि अंत्योदय के विचारों और शिक्षाओं से आम जन के कल्याण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुंबई में पंडित जी के सान्निध्य को याद करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी की कथनी और करनी एक थी। वह विराट मानवीय दृष्टि के युगपुरुष थे।

राजस्थान धरोहर बोर्ड के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.