Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लूनी नदी का प्रवाह क्षेत्र नहीं होगा प्रभावित, नदी के बहाव क्षेत्र में होगा सुधार -जल संसाधन मंत्री

जयपुर, (19 फरवरी 2026)। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने गुरुवार को विधान सभा में कहा कि अजमेर शहर में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार गंभीर है।

शून्य काल में विधायक लक्ष्मण राम द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से रखे मामले पर जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि लूनी नदी के प्रवाह क्षेत्र को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं करके नदी के बहाव क्षेत्र में सुधार करने के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लूनी नदी का उद्गम अजमेर की नाग पहाड़ी से होता है। इस नदी के प्रवाह क्षेत्र को विस्तृत और सुदृढ़ कर इसकी निकासी को बेहतर किया जाएगा। अजमेर में फूलसागर क़ायड बाँध के प्राकृतिक बहाव क्षेत्र का जीर्णोधार और सुचारू करने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने सदन को अवगत कराया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीपीआर बनायी जाएगी। साथ ही, आना सागर झील के सीवेज ट्रीटेड पानी का आंकलन कर इस जल का अधिकतम सदुपयोग करने के प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से आनासागर झील में पानी का ओवरफ्लो नहीं होगा और शहर में जल भराव की स्थिति भी नहीं होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.