Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजनैतिक दल प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन

जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में जिले के 1568 बूथों (1556 मूल व 12 सहायक बूथ) के लिए 1879 सीयू, 1879 बीयू तथा 2036 वीवीपेट का विधानसभावार आवंटन

चूरू, । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम मशीनों (कन्ट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपेट) का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी सिहाग के निर्देशन में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहमति से तीन राउंड रेंडमाइजेशन के बाद मशीनों को लॉक किया गया। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों का 120 प्रतिशत कन्ट्रोल यूनिट, 120 प्रतिशत कन्ट्रोल बैलेट यूूनिट तथा 130 प्रतिशत वीवीपेट मशीनों का भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल ईएमएस 2.0 के माध्यम से ऑनलॉइन आवंटन किया गया।  प्रथम रेण्डमाईजेशन में चूरू जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (19-सादुलपुर, 20-तारानगर, 21-सरदारशहर, 22-चूरू, 23-रतनगढ़ एवं 24-सुजानगढ़़) हेतु मतदान में उपयोग ली जाने वाली ईवीएम, वीवीपैट मशीनों एवं आरक्षित ईवीएम/वीवीपेट मशीनों का आवंटन किया गया। प्रथम रेण्डमाईजेशन पश्चात विधानसभावार ऑनलाईन आवंटित कन्ट्रोल यूनिट, बेलेट यूनिट एवं वीवीपेट मशीनों की सूची बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों/उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान कुल 1568 बूथों (1556 मूल व 12 सहायक बूथ) के लिए 1879 सीयू, 1879 बीयू तथा 2036 वीवीपेट का आवंटन विधानसभावार किया गया।

रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश गौतम, भारतीय जनता पार्टी से नारायण बेनीवाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से पुरुषोत्तम शर्मा, आम आदमी पार्टी से हरिओम जोशी, ईवीएम प्रकोष्ठ नोडल जितेंद्र कुमार, सुजानगढ़ रिटनिर्ंग अधिकारी रमेश कुमार, रतनगढ़ रिटनिर्ंग अधिकारी अभिलाषा, चूरू रिटनिर्ंग अधिकारी अनिल कुमार, तारानगर रिटनिर्ंग अधिकारी संदीप चौधरी, सादुलपुर रिटनिर्ंग अधिकारी दीपांशु सांगवान, सरदारशहर रिटनिर्ंग अधिकारी हरिसिंह शेखावत, एपीआरओ मनीष कुमार, डॉ प्रशांत शर्मा, रविंद्र बुडानिया, डाक मतपत्र प्रकोष्ठ सहायक नोडल अधिकारी डॉ मूलचंद, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.