Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
कायमखानी मुस्लिमों का कर्म ही देश पर कुर्बानी देना है – जाकिर झुंझुनुवाला
भारतीय सेना में अग्निवीर सेंनिक बनने पर फ़ाज़िल खान का हुवा सम्मान
झुनझुनू,(24 मार्च 2025)। सोमवार को जयपहाड़ी गांव के फ़ाज़िल खान पुत्र फारूक मोहम्मद का 5 फ़रवरी को बीकानेर में हुवी अग्निवीर सैनिक ओपन भर्ती रैली के अंतिम परिणाम में चयन होने पर आज जनहित एकता समिति अध्यक्ष जाकिर झुंझुनुवाला की अध्यक्षता में लतीफ़िया मस्जिद चौक में माला व शॉल ओढाकर कर सम्मान किया गया इस अवसर पर संबोधित करते हुवे जाकिर झुंझुनुवाला ने कहा कि झुंझुनूं जिले के युवाओं का सपना रहता हैं कि वो माँ भारती की सेवा सेना में जाकर करे जिले के कायमखानी मुस्लिम देश सेवा को अपना धर्म मानते हुवे भारत की सीमाओं पर जाकर कुर्बान होने को हर समय तैयार रहते हैं कायमखानी मुस्लिमों का कर्म ही देश के लिये कुर्बानी देना हैं, फ़ाजिल खान का माला पहनाकर स्वागत करने वालो में उनके दादा नबाब अली, मेजर सतवीर सिंह शेखावत, अब्दुल सलाम पीरजी, हवलदार सादिक नाई, मदीना मस्जिद इमाम अब्दुल कारी, इमाम जावेद साहब, हवलदार हाजी मुराद अली, सूबेदार जंगशेर अली , मास्टर सालेह मोहम्मद, हाकम नेता, राजपाल सिंह चारण, शोकत फोजी हंससार, सरीन पठान, विवेक बॉयल, लियाकत पठान, हवलदार लतीफ़ पठान, सलामुद्दीन नाई, जिशान ख़ान, अरशद खान, आमीन नाई, शाहिद खान, हैदर पठान, साबिर काजी, फ़रदीन खान, अयान अली, मुजाहिद खान, मोहसिन नाई, नसीरुद्दीन काजी, शाहरुख़ चोहान, वाहिद खान, समाजसेवी महमूद भाटी, हवलदार यूनुस खां, सहित सभी ने अग्निवीर फ़ाज़िल खान का स्वागत किया।