Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

भरतपुर के पूर्व महाराजा वीर शिरोमणि जवाहर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

सूरजगढ़,(7 अगस्त 2025)। आज समाज सेवी हेमन्त लुनायच की अध्यक्षता में आकाश निःशुल्क योग केंद्र रेलवे लाइन के पास बुहाना रोड़ सूरजगढ में भरतपुर के पूर्व महाराजा वीर शिरोमणि जवाहर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि सुबेदार राजमल कटारिया थे। चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर, पुष्प अर्पित कर सभी ने वीर शिरोमणि को नमन किया। कार्यक्रम में जाट समाज के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने उनके जीवन व देश हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि भरतपुर के शासक महाराजा जवाहर सिंह ने दिल्ली के मुगल बादशाह को हराया तथा लाल किले के किवाड़ उतार कर भरतपुर ले आए जो आज लोहगढ़ किले के चढे हुए हैं। यह देश में एक महान धटना थी।भरतपुर के शासक एक मात्र ऐसे राजा हुए हैं। जिन्होंने कभी किसी से मात नहीं खाई। मुगलों से संघर्ष किया। शहीद हुए लेकिन अधीनता स्वीकार नहीं की। दो बार मुगलों को हराया। मराठा सरदार जसवंत राव होलकर को अंग्रेजों के खिलाफ भरतपुर के राजा रणजीत सिंह ने शरण दी। दो साल तक अंग्रेजों से लड़ाई चली परन्तु हार नहीं मानी। शरण में आये हुए की रक्षा की। भरतपुर के राजा देश भक्त, हिन्दू धर्म के रक्षक व सामाजिक एकता के प्रतीक थे। कार्यक्रम का संचालन गुरूजी प्रीतमसिंह खुंगाई ने किया।इस अवसर पर योगाचार्या सुदेश खरड़िया, संदीप खीचड़, के एल मिश्रा, गितिका गोयल, विशाल, रीतु गोयल, सुधा खण्डेलवाल, कृष्णा पूनम गुप्ता, मनिषा, बबीता खीचड़, अन्यान्य, मनिषा पुनिया, आशा डाबला आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.