Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (7 अगस्त 2023)। राज्यपाल कलराज मिश्र को सोमवार को राजभवन में डॉ. संगीता शर्मा ने अपनी लिखी रिपोर्ताज पुस्तक ‘सदी की महामारी कोरोना एवं मीडिया‘ की प्रति भेंट की। राज्यपाल ने पुस्तक के लिए उन्हें बधाई दी।
डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि इस पुस्तक में कोविड के भयावह दौर और मीडिया की इस दौरान रही भूमिका के संदर्भ में विचार करते हुए सहज शैली में पाठकों को छूता हुआ रिपोर्ताज लिखा गया है।