Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

40वीं जिला स्तरीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का पूनिया का बास में हुआ शुभारंभ

लक्ष्मणगढ़ (24 दिसंबर 2024)। चार दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को पूनिया का बास गांव में हुआ। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन विजय मंडल पुनिया का बास के तत्वावधान में हो रहा है।
यह जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पूनिया ने बताया कि 4 दिन चलने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की 18 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का मंगलवार को उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। उद्घाटन मुकाबला बीदसर व तारपुरा के बीच हुआ जिसमें बीदसर की टीम 4-2 से विजयी रही । उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिहाग, बीदसर ग्राम पंचायत पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रामअवतार रोयल , पूर्व सरपंच टोडाराम पूनियां, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा के प्रधानाध्यापक राजेंद्र मील व मण्डल संस्थापक बाबूलाल पूनियां मंचस्थ अतिथि थे। इस अवसर पर प्रकाशचन्द पूनियां, उमेश पूनियां, गिरधारीलाल पूनियां, धर्मपाल पूनियां, सूबेदार जवाहर सिंह,पृथ्वी सिंह पूनिया, दिनेश भाष्कर, अंकुर पूनिया, संदीप पूनिया, अनिल जांगिड़, विद्याधर पूनिया, महेश रेपसवाल, सुरेश पूनिया, अजय बेनीवाल सहित बड़ी संख्या गणमान्य में ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.