Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
प्रतिभा जादू से नहीं बल्कि कड़ी मेहनत से तैयार होती हैं -विधायक मनोज मेघवाल
जनहित एकता समिति ने नुआ पंचायत की 87 सर्वसमाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान
झुंझुनू, (20 जून 2025) आज नुआ ग्राम पंचायत में सर्वसमाज की 87 प्रतिभाओं को मुख्य बाजार नुआ में जनहित एकता समिति की तरफ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुवे मुख्यातिथि मण्डावा विधायक रीटा चौधरी ने कहा की गाँव के युवाओं में टैलेंट ख़ूब होता हैं जरूरत है उनको निखारने की। चौधरी ने कहा की जीवन के हर मैदान में जीत आपकी है बस अपने लक्ष्य को निगाह में रखते हुए आगे बढ़ते रहें प्रतिभा गाँव,समाज एव परिवार का गौरव होती हैं उनका सम्मान करना हमारा धर्म हैं। राष्ट निर्माण में झुंझुनूं के युवाओं की भागीदारी अहम हैं। समारोह की अध्यक्षता करते हुवे आयोजक जनहित एकता समिति अध्यक्ष जाकिर झुंझुनुवाला ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिये जरूरी हैं कि सर्वसमाज के हर काबिल व्यक्ति की काबिलियत का सम्मान करगें तो समाज मे अच्छा माहौल तैयार होगा शिक्षा के बगैर किसी भी समाज की तरक़्क़ी संभव नही हैं अगर सूरज की तरह चमकना हैं तो पहले सूरज की तरह जलना होगा। अति विशिष्ट अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव ने कहा की शिक्षा के मार्ग से ही गाँव व समाज की पहचान बनेगी शिक्षा वह चाबी है जिससे हर ताला खुलता है। होनहार विद्यार्थी को सम्मानित करने से उनकों प्रेरणा मिलती हैं प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाते रहेंगे तो तैयारी में जुटे हुवे अन्य प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ेगा,विशिष्ट अतिथि सुजानगढ़ विधायक मनोज् मेघवाल ने कहा की प्रतिभाएं किसी भी महकमें में जाने के बाद पद की शक्ति को ग़रीब आदमी के जीवन सुधार के लिये समर्पित करते हुए काम करे समाज में ईमानदारी का माहौल तैयार करते हुए भ्रष्टाचार ख़त्म करने का प्रयास करे प्रतिभा जादू से नहीं बल्कि कड़ी मेहनत और लगन से तैयार होती हैं। विशिष्ट अतिथि निदेशक यूनाइटेड ग्लोबल पीस फ़ाउंडेशन शक्ति सिंह बंदीकुई ने कहा की राष्ट्र निर्माण में शेखावाटी के युवाओं की भागीदारी सराहनीय रही हैं शिक्षा हासिल करने के बाद देश की सीमाओ की रक्षा करने में भी झुनझुनु के युवा हमेशा आगे रहते है। समारोह में नुआ पंचायत के सत्र 2024-2025 की 87 प्रतिभाओं का सम्मान किया जिनमे दसवीं व सीनियर बोर्ड में अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले इक्कावन बच्चों का, सरकारी सेवा में जाने वाली तेरह प्रतिभाओं का, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले दस खिलाड़ियों का, आईआईटी, नीट, जेई, सीजीएल में सफल तीन अभियर्थियों का एवं राज्य-राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कार प्राप्त दो होनहारों का, पंचायत के आठ सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों का मेहमानों ने सम्मान पत्र व माला पहनाकर स्वागत किया, समारोह के विशिष्ट अतिथि आईएएस ज़ाकिर हुसैन, पुलिस उपाधीक्षक इस्माईल खान,
प्रिंसिपल निर्मल कालेर प्रिस स्कूल, प्रिंसिपल आनंद जांगिड मन्नीधर स्कूल, महेंद्र रणवा गुरुकृपा स्कूल घोड़ीवाड़ा, ज्योति मित्तल शेखावाटी स्कूल हेतमसर, प्रिंसिपल नरेंद्र शेखावत विवेकानंद स्कूल नुआ, प्रिंसिपल सहीराम डोटासरा, रेलवे स्टेशन मास्टर बीएल बाजीया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़, अलसीसर सरपंच हारून भाटी सहित सभी अतिथियों ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन आरिफ़ आफू एव लोकेश शर्मा ने किया, सभी अतिथियों का दुपटा पहनाकर समाजसेवी गुलजार फ़ोजी ने स्वागत किया इस अवसर पर कप्तान जंगशेर खां, सूबेदार अनीश खां, बीलाल ख़ान अकाउंटेंट, यूनुस खां मुल्ला, युवनेता साकिब खान, युवा, ऐड. तैय्यब हुसैन, सूबे.शंकर सिंह पंवार, सूबे करण सिंह, रामचन्द्र पुनिया, मास्टर रणजीत किलानिया, अनीता जी, मास्टर साजिद धोबी, आरिफ़ किलानिया, मास्टर रफ़ीक भिस्ती, ज़ावेद ख़ान, मास्टर नदीम सेठी, प्राचार्य रियाज़ अहमद, प्राचार्य अब्दुल्ला खान, युवानेता शाहबाज़ बाजू, दानिश खान, रियाजत खां, मास्टर लियाक़त खां, नदीम हुसैन, मास्टर रघुवीर पुनिया, कप्तान अबरार खान, कप्तान हयात खान, सूबेदार सज्जाद खां, हवलदार रफीक ख़ान, मुस्लिम सदर सफ़ीक़ खाँ, कप्तान इश्तियाक खां, मास्टर महमूद खाँ, गुलाम मुस्तफ़ा, सूबेदार रतन सिंह पंवार, इन्तेजार खां, पार्षद अलीशेर फौजी, हाजी सब्बीर खां, अशोक पुनिया, मास्टर सतवीर सिंह, राकेश सिंह, हवलदार जितेन्द्र सिंह, बदरीप्रसाद कुमावत, मास्टर दामोदर किलानिया, मास्टर शीशराम किलानिया, मास्टर मुकेश शर्मा, वकार अहमद, एडवोकेट अनिल पुनिया, राकेश धबाई, मास्टर मंजूर अली, हरिराम जांगिड, रघुवीर मील, लोकेश सेवदा, गिरधारीलाल मीणा, अटल गुर्जर, प्रदीप शेखावत, दानिश खान, जावेद झुंझुनुवाला, सोएब धनुरी, अरमान जाबासर, सौहेल, अनीशा जाकिर, असिफ़ा, आरिफा, किशवर बानो, जीनत अहमद, जैस्मिन, नाजमीन, नसीबा सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।