Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़ (20 जून 2025)। आकाश निःशुल्क योग केंद्र रेलवे लाइन के पास बुहाना रोड़ सूरजगढ में मंजू ठोलिया का सम्मान किया गया। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि शिक्षा विभाग में वाइस प्रिंसीपल से प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति होने पर उनको शाल ओढ़ाकर व अंगरखा पहना कर उनका सम्मान किया गया।मंजू ठोलिया वर्तमान में राजकीय श्रीकृष्ण परिषद बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ में वाइस प्रिंसिपल पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर गुरूजी प्रीतम सिंह खुगांई, योगाचार्या सुदेश खरड़िया, सरिता लुनायच, पूनम शर्मा, गितिका अग्रवाल, सुनिता लोहान, अनन्या अग्रवाल, नक्ष, आशा डाबला, किरण शर्मा, रेणु भुडनपुरिया, मुनेश पुनिया, सन्दीप खीचड़ जनता केन्टीन, बबिता खीचड़ आदि उपस्थित थे।