Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा ब्याजमुक्त फसली ऋण योजना का लाभ उठाएं: 30 जून अंतिम तिथि

झुंझुनूं, (23 जून 2025)। कृषकों के लिए राहतभरी खबर! ब्याजमुक्त फसली ऋण योजनान्तर्गत रबी फसल 2024-25 के लिए अल्पकालीन फसली ऋण प्राप्त करने वाले नियमित ऋणी कृषकों को 7 प्रतिशत ब्याज राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिया जा रहा है।

झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का क्रियान्वयन केन्द्रीय सहकारी बैंक के माध्यम से ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत रबी सीजन 2024-25 में वितरित अधिकतम 1 लाख 50 हजार तक के अल्पकालीन ऋणों का यदि चुकारा निर्धारित तिथि 30 जून 2025 से पूर्व या उसी दिन तक कर दिया जाता है, तो ऐसे नियमित ऋणी कृषकों से कोई ब्याज नहीं वसूला जाएगा।

इस योजना का उद्देश्य समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करना है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनें और ब्याज का अतिरिक्त बोझ न उठाना पड़े। शर्मा ने सभी ऋणी कृषकों से अपील की है कि जो किसान रबी फसल 2024-25 के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति से फसली ऋण प्राप्त कर चुके हैं, वे 30 जून 2025 तक चुकारा कर योजना का लाभ जरूर उठाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.