Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजकीय कन्या महाविद्यालय, हेतमसर में टॉपर्स छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

झुंझुनूं, (23 जून 2025)। राजकीय कन्या महाविद्यालय, हेतमसर में सोमवार को विश्वविद्यालयी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।

कला वर्ग में छात्रा पूजा तंवर ने सभी संकायों में सर्वाधिक 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में टॉप स्थान हासिल किया। गणित वर्ग में कविता सैनी ने सभी सेमेस्टरों में 81.15 प्रतिशत, जीव विज्ञान वर्ग में कनक चौधरी ने 75.69 प्रतिशत, तथा कला वर्ग में नाजमीन ने 75.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुनीता बेनीवाल ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं तथा महाविद्यालय स्टाफ का सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के प्रभारी सहायक आचार्य रविकान्त मीणा ने छात्राओं की नियमित उपस्थिति और सतत अध्ययन को सफलता का मूल मंत्र बताया।

समारोह के अंतिम चरण में सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-। श्री सत्यनारायण ने छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
नोडल प्रवेश अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 जून 2025 है और छात्राओं को समय पर प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य सुभाष चन्द्र, अविनाश कुमार मील, वन्दना कुमारी, योगेन्द्र कुमार, सतीश सैनी सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.