Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम द्वारा विभिन्न राजकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

जयपुर, (7 मार्च 2025)। प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने शुक्रवार को जयपुर शहर स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्मिकों की उपस्थिति जांची।
नगर निगम हेरिटेज में 52 राजपत्रित अधिकारियों में से 40, उप निदेशक (क्षेत्रिय) स्थानीय निकाय विभाग में 2 राजपत्रित अधिकारियों में से 2 तथा आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण विभाग में 8 राजपत्रित अधिकारियों में से 7 अधिकारी अनुपस्थित मिले।
इसी प्रकार नगर निगम हेरिटेज में 158 अराजपत्रित अधिकारियों में से 80 अधिकारी, उप निदेशक ( क्षेत्रिय) स्थानीय निकाय विभाग में 4 अराजपत्रित अधिकारियों में से 3 तथा आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण विभाग में 7 अराजपत्रित अधिकारियों में से 6 अधिकारी अनुपस्थित मिले।
जंतर मंतर ज्योतिष मंत्रालय विभाग में सभी 2 राजपत्रित अधिकारी उपस्थित थे तथा 8 अराजपत्रित अधिकारियों में से 6 अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.