Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़,(25 जुलाई 2025)। आज सूरजगढ़ उप खंड कार्यालय में नव नियुक्त उपखण्ड अधिकारी सूरजगढ़ दीपक चंदन का राजेंद्र फोजी के नेतृत्व मिठाई खिलाकर व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। सम्मान के बाद में जाट समाज के अध्यक्ष जगदेव खरड़िया ने सूरजगढ में बिगड़ती कानून व्यवस्था व बढ़ते अपराधों की तरफ SDM का ध्यान आकर्षित किया। तथा काफी समय से पड़ी फाईलों का युद्ध स्तर पर काम करके उनका निस्तारण करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर शिक्षा विद् सुरेश खेदड़, पप्पु विजय चौधरी, शिवदान भालोठिया, प्यारेलाल मेघवाल, सतवीर धतरवाल उपस्थित थे।