Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्यमंत्री ने नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र भाटकडा का किया शुभारम्भ

जयपुर, (02 अगस्त 2025)। नगर परिषद सिरोही के वार्ड नं. 09 में पशुपालन विभाग के परिसर में पशु चिकित्सा उप केन्द्र – भाटकड़ा में नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र का शुभारम्भ प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने किया। पशु चिकित्सा उप केन्द्र बजट घोषणा 2025-26 बिन्दु सं.127 के अन्तर्गत बनाया जाकर इसका शुभारम्भ किया गया।

इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने उष्ट्र संरक्षण योजना व गौशाला अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कृषकों व पशुपालकों के हित में किए जा रहे प्रदेश सरकार के प्रयास एवं विकास कार्यों का उल्लेख किया। समारोह की अध्यक्षता सांसद लुम्बाराम चौधरी ने की इस मौके पर सरकार द्वारा पशुपालन विभाग में हुए नवाचार व निःशुल्क एम्बुलेंस से काश्तकारों की सुविधाओं पर ध्यान आकर्षित किया। सांसद महोदय ने 1962 मोबाईल वेटरनरी युनिट के बारे में अवगत करवाया तथा पशुपालको को अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु जानकारी दी ।  इस समारोह में विभागीय स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.