Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रदेश सरकार जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित – जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

जयपुर, (8 सितम्बर 2025)। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबू लाल खराड़ी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार जनजाति वर्ग के कल्याण और विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि जनजाति विकास कोष के तहत स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जायेगा। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
इससे पहले विधायक अर्जुनसिंह बामणीया के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने बांसवाड़ा में जनजाति विकास कोष के तहत स्वीकृत कार्यो की वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में द्वितीय किश्त एवं अंतिम किश्त की राशि हस्तानान्तरण जारी किये जाने हेतु प्राप्त उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र वाले 211 कार्यो की सूची सदन के पटल पर रखी।
उन्होंने कहा कि विभाग में बांसवाड़ा में जनजाति विकास कोष के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में 102 कार्यों के 296.40 लाख रूपये के उपयोगिता प्रमाण पत्रों के समायोजन आदेश जारी किये गये हैं, जिनकी सूची उन्होंने सदन के पटल पर रखी। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि समायोजन से शेष रहे कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्रों एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्रों की जाँच एवं कमी पूर्ति पश्चा त समायोजन आदेश नियमानुसार जारी कर देय राशि हस्तान्तरण की कार्यवाही की जा सकेगी।
जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री ने बांसवाड़ा में जनजाति विकास कोष के तहत स्वीकृत कार्यों की वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में द्वितीय किश्त एवं अंतिम किश्त के रूप में राशि हस्तान्तरण के कार्यो की सूची सदन के पटल पर रखी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.