Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (8 सितम्बर 2025)। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि विभाग द्वारा प्रदेश में 31 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, 24 आवासीय विद्यालय एवं 2 मॉडल पब्लिक रेजिडेन्शियल स्कूल का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में रिक्त पदों की भर्ती की जाती है।
खराड़ी प्रश्नकाल के दौरान विधायक लक्ष्मण द्वारा इस संबंध में पूछे गए मूल प्रश्न का जवाब दे रहे थे।