Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रशिक्षण शिविर में राज्य कमेटी गठित

झुंझुनू (08 जून 2024)। प्रशिक्षण शिविर में राज्य से आने वाले प्रतिभागियों के व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिए कमेटी गठित की जायगी। जिला महामंत्री मदन सिंह यादव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में राज्य कमेटी के प्रति नीधी व कार्य कर्ताओं समेत वर्तमान सीकर सांसद का अमराराम, पुर्व विधायक पेमाराम, बलवान पुनिया, गिरधारी मैहया सहित केन्द्रीय कमेटी के प्रति नीधी व किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ढबले, सचिव बिजु कृष्णन व बादल सरोज उपस्थित रहेंगे। तहसील के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चाहर, प्रवक्ता बिजेंद्र शास्त्री, सचिव सुरेश महला व कोषाध्यक्ष महेश चाहर की देखरेख में शिविर संचालन व व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। मिटींग में छः महीने से चल रहे आंदोलन को तेज करने,काटली नदी के बहाव क्षेत्र को बचाने, सत्र 2022-2023 के सर्दी से हुआ नुकसान का मुआवजा देने, कर्ज माफी व आवारा पशुओं के स्थाई इन्तजाम करने आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की जायगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.